Lucknow News: राजभवन के आसपास कल बदला रहेगा ट्रैफिक
Lucknow News: लखनऊ। राजभवन में रविवार को कन्या पूजन और भोज होगा। सुबह आठ बजे से 5100 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। आयोजन में करीब आठ हजार लोग शामिल होंगे। इसके चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग की भी व्यवस्था की है।

इधर से होगा आवागमन
– बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर यातायात नहीं जाएगा। गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
– लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज होकर गुजरेंगे।
– हजरतगंज की ओर से आने वाला यातायात डीएसओ चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सिकंदरबाग चौराहा, मीराबाई मार्ग के रास्ते जाएगा।
– रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केंद्र तिराहा की तरफ यातायात नहीं चलेगा। यह हजरतगंज या बर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेगा।
– 1090 चौराहे से कोई भी बस गोल्फ चौराहा, बंदरियाबाग की तरफ नहीं आएगी। ये बैकुंठ धाम, चिरैयाझील होकर जाएंगी।
– पार्क रोड चौराहे से डीएसओ चौराहे की तरफ यातायात नहीं जाएगा। यह हजरतगंज होकर जा सकेगा।
– पार्क रोड चौराहे से हजरतगंज चौराहे तक एकल मार्ग निलंबित रहेगा। इस पर दोनों ओर से यातायात चलेगा।
यहां नहीं खड़े होंगे वाहन
– स्वामी विवेकानंद तिराहे से राजभवन के गेट नंबर 11, यहां से लालबहादुर शास्त्री भवन वीआईपी गेट नंबर तीन तक।
– डीएसओ चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा के बीच।
– लालबत्ती चौराहे से लाल बहादुर शास्त्री तिराहे के बीच।
यहां की जाएगी पार्किंग व्यवस्था
– कार्यक्रम में चार पहिया से आने वाले वॉलंटियर वाहन पी-5 (प्रेरणा केंद्र तिराहे से सदर वाले मार्ग पर सड़क के दोनों ओर एक पंक्ति में), पी-6 (रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहे के बीच सड़क के दोनों ओर एक कतार में) और पी-7 (मल्टीलेवल पार्किंग हजरतगंज) में खड़े करेंगे। इसके बाद गेट नंबर 14 से प्रवेश करेंगे।
– दोपहिया से आने वाले वॉलंटियर पी-8, (एनेक्सी भवन इन गेट और आउट गेट के सामने बनी पार्किंग में) पी-9 (विधान भवन गेट नंबर सात व सिसेंडी तिराहे के बीच बनी पार्किंग में) और पी-10 (प्रतिभा सिनेमा के सामने बनी पार्किंग) में वाहन खड़े करेंगे। फिर गेट नंबर 14 से प्रवेश करेंगे।
– कन्याओं को गेट नंबर एक पर उतारकर चालक बसें डीएसओ से पार्क रोड तिराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा के रास्ते पार्किंग ए (1090 चौराहे से लोहिया गेट के बीच सड़क किनारे एक कतार में), पार्किंग बी (लोहिया गेट से 1090 चौराहा के बीच सड़क किनारे एक पंक्ति में) और पार्किंग सी (1090 चौराहे से चटोरी गली तक सड़क के दोनों ओर एक पंक्ति में) खड़ी करेंगे।
– लालबत्ती, गोल्फ क्लब की ओर से कार्यक्रम में आने वाली बसें बंदरियाबाग चौराहा होते हुए गेट नंबर एक पर लोगों को उतारकर डीएसओ, पार्क रोड तिराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए तय जगह पर खड़ी होंगी।
– हजरतगंज की ओर से कार्यक्रम में आने वाली बसें गंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, पार्क रोड तिराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होकर राजभवन गेट नंबर एक पर लोगों को उतारकर डीएसओ चौराहा, पार्क रोड होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए तय स्थल पर खड़ी होंगी।

