राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत विशेन ने किया चंद्रिका देवी और बदइया धाम का दौरा
आज बक्शी का तालाब, लखनऊ क्षेत्र के प्राचीन और सिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर तथा मलिहाबाद माल क्षेत्र के बदइया धाम में राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अभिजीत विशेन जी ने अपने सहयोगी आनंद जी के साथ दर्शन किए।

इस पवित्र यात्रा में उनके साथ युवा प्रकोष्ठ प्रमुख श्री रवि सिंह और संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें रिशु सिंह,अजय सिंह जी,शिवम सिंह, सचिन सिंह, राजन सिंह, कुशल सिंह, प्रवेश सिंह, धीरू सिंह, संदीप सिंह, रमेश सिंह, श्याम सुंदर शुक्ला, निशान शुक्ला, भोलू, रोहित कश्यप, योगेश तिवारी, अमरजीत राजपूत, माधव राजपूत, भूपेंद्र सिंह, सोनू सिंह, हिमांशु वाजपेई, कपिल शर्मा, रणवीर सिंह, विजय प्रताप सिंह, आरके सिंह, कल्लू प्रधान और रामधार सिंह शामिल थे।

बदइया धाम में दर्शन के बाद स्थानीय ग्रामवासियों ने अभिजीत विशेन जी को धाम की मान्यता, प्राचीनता और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए तराजू में बिठाकर लड्डुओं से तोला। अभिजीत विशेन जी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए सभी लड्डुओं को ग्रामवासियों और बच्चों में बांटने का निर्देश दिया।

उन्होंने ग्रामवासियों से आने वाले समय में धार्मिक कार्यक्रमों और धाम के विस्तार के लिए भी चर्चा की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सुना और उनके समाधान के लिए कदम उठाने का भरोसा दिया।
चंद्रिका देवी मंदिर और बदइया धाम की इस यात्रा ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। ग्रामीणों ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक क्षण बताया और संगठन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत विशेन ने किया चंद्रिका देवी और बदइया धाम का दौरा

